गिनती 6:25
यहोवा तुझ पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, और तुझ पर अनुग्रह करे;
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: गिनती 6
22फिर यहोवा ने मूसा से कहाः
23“हारून और उसके पुत्रों से यह कह, ‘तुम इस्राएलियों को इस प्रकार आशीर्वाद देना। उनसे कहनाः
24यहोवा तुझे आशीष दे और तेरी रक्षा करे;
25यहोवा तुझ पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, और तुझ पर अनुग्रह करे;
26यहोवा अपना मुख तेरी ओर करे, और तुझे शान्ति दे।’
27इस प्रकार वे मेरा नाम इस्राएलियों पर रखें, और मैं उन्हें आशीष दिया करूंगा।”
संबंधित पद
- दानिय्येल 9:17
अतः हे हमारे परमेश्वर, अपने दास की विनती और गिड़गिड़ाहट को सुन और हे प्रभु, अपने नाम के निमित्त अपने उजड़े हुए पवित्रस्थान पर अपने मुख का प्रकाश चमका।
- निर्गमन 33:19
उसने कहा, “मैं स्वयं अपनी सारी भलाई तेरे समक्ष प्रकट करूंगा, और तेरे समक्ष यहोवा के नाम का प्रचार करूंगा; और जिस पर अनुग्रह करना चाहूँ उस पर अनुग्रह करूंगा, और जिस पर दया करना चाहूँ उस पर दया करूंगा।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).