Loading account

फिलिप्पियों 1:6

मुझे इस बात का निश्चय है कि जिसने तुम में भला कार्य आरम्भ किया है, वही उसे मसीह यीशु के दिन तक पूर्ण भी करेगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: फिलिप्पियों 1

3जब कभी मैं तुम्हें स्मरण करता हूं, अपने परमेश्वर को धन्यवाद देता हूं,

4तथा आनन्द के साथ तुम्हारे लिए सदा प्रार्थना करता हूं,

5क्योंकि पहिले ही दिन से आज तक तुम सुसमाचार में मेरे सहभागी रहे हो।

6मुझे इस बात का निश्चय है कि जिसने तुम में भला कार्य आरम्भ किया है, वही उसे मसीह यीशु के दिन तक पूर्ण भी करेगा।

7तुम्हारे विषय में ऐसा विचार करना मेरे लिए सर्वथा उचित है, क्योंकि तुम मेरे मन में बसे हो, इसलिए कि तुम सब मेरी कैद में, सुसमाचार की रक्षा और उसके पुष्टिकरण में मेरे साथ अनुग्रह के सहभागी हो।

8परमेश्वर इस बात में मेरा साक्षी है कि मैं मसीह यीशु के प्रेम से तुम सब के लिए कितनी लालसा करता हू।

9मेरी प्रार्थना यही है कि तुम्हारा प्रेम सच्चे ज्ञान और पूर्ण समझ सहित निरन्तर बढ़ता जाए,

पूरा अध्याय पढ़ें: फिलिप्पियों 1

संबंधित पद

  • 1 थिस्सलुनीकियों 5:23–24

    अब शान्ति का परमेश्वर आप ही तुम्हें पूर्णतः पवित्र करे। और तुम्हारी आत्मा, प्राण और देह हमारे प्रभु यीशु मसीह के आगमन तक पूरी रीति से निर्दोष और सुरक्षित रहे।

  • फिलिप्पियों 2:13

    क्योंकि स्वयं परमेश्वर अपनी सुुइच्छा के लिए तुम्हारी इच्छा और कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए तुम में सक्रिय है।

  • इफिसियों 4:12

    कि पवित्र लोग सेवा-कार्य के योग्य बनें और मसीह की देह तब तक उन्नति करे,

  • इब्रानियों 13:20–21

    अब शान्तिदाता परमेश्वर जिसने भेड़ों के महान् रखवाले हमारे प्रभु यीशु को सनातन वाचा के लहू द्वारा मृतकों में से जीवित कर दिया,

  • 1 पतरस 5:10

    तुम्हारे थोड़ी देर यातना सहने के पश्चात् सारे अनुग्रह का परमेश्वर जिसने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिए बुलाया-वह स्वयं ही तुम्हें सिद्ध, दृढ़, बलवन्त और स्थिर करेगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).