Loading account

फिलिप्पियों 3:13

हे भाइयो, मेरी धारणा यह नहीं कि मैं प्राप्त कर चुका हूं, परन्तु यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं, उन्हें भूल कर आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: फिलिप्पियों 3

10जिससे कि मैं उसको और उसके जी उठने के सामर्थ्य को तथा उसके साथ दुखों में सहभागी होने के मर्म को जानूं, कि उसकी मृत्यु की समानता को प्राप्त करूं,

11कि मैं भी मृतकों के पुनरुत्थान को प्राप्त कर सकू।

12यह नहीं कि मैं प्राप्त कर चुका हूं या सिद्ध हो चुका हूं, पर उस उद्देशय की पूर्ति के लिए अग्रसर होता जाता हूं, जिसके लिए मसीह यीशु ने मुझे पकड़ा था।

13हे भाइयो, मेरी धारणा यह नहीं कि मैं प्राप्त कर चुका हूं, परन्तु यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं, उन्हें भूल कर आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ,

14लक्ष्य की ओर दौड़ा जाता हूं कि वह इनाम पाऊं जिसके लिए परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है।

15अतः हम में से जितने परिपक्व हैं यही विचार रखें, और यदि किसी बात में तुम्हारा मतभेद हो तो परमेश्वर उसे भी तुम पर प्रकट कर देगा।

16जिस स्तर तक हम पहुंच चुके हैं, उसी के अनुसार आचरण करे।

पूरा अध्याय पढ़ें: फिलिप्पियों 3

संबंधित पद

  • लूका 9:62

    परन्तु यीशु ने उससे कहा, “कोई भी व्यक्ति जो अपना हाथ हल पर रखने के पश्चात् पीछे मुड़कर देखता है परमेश्वर के राज्य के योग्य नही।”

  • इब्रानियों 12:1–2

    इस कारण जबकि गवाहों का ऐसा बड़ा बादल हमें घेरे हुए है, तो आओ, प्रत्येक बाधा और उलझाने वाले पाप को दूर करके वह दौड़ जिसमें हमें दौड़ना है धीरज से दौड़ें,

  • फिलिप्पियों 3:12

    यह नहीं कि मैं प्राप्त कर चुका हूं या सिद्ध हो चुका हूं, पर उस उद्देशय की पूर्ति के लिए अग्रसर होता जाता हूं, जिसके लिए मसीह यीशु ने मुझे पकड़ा था।

  • 1 कुरिन्थियों 9:24–27

    क्या तुम नहीं जानते कि दौड़ में दौड़ते तो सब ही हैं, परन्तु पुरस्कार केवल एक ही को मिलता है? तुम भी इस प्रकार दौड़ो कि जीत सको।

  • फिलिप्पियों 3:8

    इस से भी बढ़कर मैं अपने प्रभु यीशु मसीह के ज्ञान की श्रेष्ठता के कारण सब बातों को तुच्छ समझता हू। जिसके कारण मैंने सब वस्तुओं की हानि उठाई है और उन्हें कूड़ा समझता हूं जिस से मैं मसीह को प्राप्त करूं

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).