Loading account

फिलिप्पियों 3:20

परन्तु हमारी नागरिकता स्वर्ग की है, जहां से हम उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के आगमन की प्रतीक्षा उत्सुकता से कर रहे है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: फिलिप्पियों 3

17भाइयो, तुम सब मिलकर मेरा अनुकरण करो, और उन्हें ध्यान से देखो जो इस रीति से चलते हैं जिसका नमूना तुम हम में देखते हो;

18क्योंकि मैं तुम से पहिले अनेक बार कह चुका हूं और अब भी रो-रोकर कहता हूं कि ऐसे बहुत हैं जो अपने आचरण से मसीह के क्रूस के शत्रु है।

19उनका अन्त विनाश है, उनका परमेश्वर पेट है, वे अपनी निर्लज्जता की बातों पर गर्व करते हैं और सांसारिक वस्तुओं पर मन लगाए रहते है।

20परन्तु हमारी नागरिकता स्वर्ग की है, जहां से हम उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के आगमन की प्रतीक्षा उत्सुकता से कर रहे है।

21वह अपनी शक्ति के उस प्रभाव के अनुसार जिसके द्वारा वह सब वस्तुओं को अपने वश में कर सकता है, हमारी दीन-हीन देह का रूप बदल कर, अपनी महिमामय देह के अनुरूप बना देगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: फिलिप्पियों 3

संबंधित पद

  • इफिसियों 2:19

    अतः तुम अब विदेशी और अजनबी न रहे, परन्तु पवित्र लोगों के संगी स्वदेशी और परमेश्वर के कुटुम्ब के बन गए हो।

  • कुलुस्सियों 3:1–3

    इसलिए यदि तुम मसीह के साथ जीवित किए गए तो उन वस्तुओं की खोज में लगे रहो जो स्वर्ग की हैं, जहां मसीह विघमान है और परमेश्वर की दाहिनी ओर विराजमान है।

  • 2 कुरिन्थियों 4:18–5:1

    हमारी दृष्टि उन वस्तुओं पर नहीं जो दिखाई देती हैं, पर उन वस्तुओं पर है जो अदृशय हैं, क्योंकि दिखाई देने वाली वस्तुएं तो अल्पकालिक हैं, परन्तु अदृशय वस्तुएं चिरस्थायी है।

  • इब्रानियों 12:22

    परन्तु तुम तो सिय्योन पर्वत के और जीवित परमेश्वर के नगर, स्वर्गीय यरूशलेम में तथा असंख्य स्वर्गदूतों के पास,

  • 1 पतरस 1:3–4

    हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिता परमेश्वर की स्तुति हो, जिसने यीशु मसीह के मृतकों में से जिला उठाने के द्वारा, अपनी अपार दया के अनुसार, एक जीवित आशा के लिए हमें नया जन्म दिया,

  • 2 तीमुथियुस 4:8

    भविष्य में मेरे लिए धार्मिकता का मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु जो धार्मिकता से न्याय करने वाला है उस दिन मुझे प्रदान करेगा, और न केवल मुझे वरन् उन सब को भी जो उसके प्रकट होने को प्रिय जानते है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).