फिलिप्पियों 4:6
किसी भी बात की चिन्ता न करो, परन्तु प्रत्येक बात में प्रार्थना और निवेदन के द्वारा तुम्हारी विनती धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख प्रस्तुत की जाए।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: फिलिप्पियों 4
3हे मेेरे सच्चे सहकर्मी, मैं तुझ से भी निवेदन करता हूं कि तू इन महिलाओं की सहायता कर जिन्होंने मेरे साथ और क्लेमेन्स तथा मेरे अन्य सहकर्मियों सहित जिनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हैं, सुसमाचार के लिए संघर्ष किया है।
4प्रभु में सदा आनन्दित रहो, मैं फिर कहता हूं आनन्दित रहो।
5तुम्हारी कोमलता सब मनुष्यों पर प्रकट हो। प्रभु निकट है।
6किसी भी बात की चिन्ता न करो, परन्तु प्रत्येक बात में प्रार्थना और निवेदन के द्वारा तुम्हारी विनती धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख प्रस्तुत की जाए।
7तब परमेश्वर की शान्ति, जो समझ से परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरक्षित रखेगी।
8अतः हे भाइयो, जो-जो बातें सत्य हैं, जो-जो बातें आदरणीय हैं, जो-जो बातें न्यायसंगत हैं, जो-जो बातें पवित्र हैं, जो-जो बातें मनोहर हैं, जो-जो बातें मनभावनी हैं, अर्थात् जो-जो उत्तम तथा प्रशंसनीय गुण हैं, उन्हीं का ध्यान किया करो।
9जो कुछ तुमने मुझ से सीखा, ग्रहण किया, सुना और मुझ में देखा है, उन्हीं का अनुकरण करो और परमेश्वर जो शान्ति का स्रोत है तुम्हारे साथ रहेगा।
संबंधित पद
- नीतिवचन 3:5–6
तू सम्पूर्ण हृदय से यहोवा पर भरोसा रखना, और अपनी समझ का सहारा न लेना।
- 1 पतरस 5:7
अपनी समस्त चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि वह तुम्हारी चिन्ता करता है।
- मत्ती 6:25–33
इस कारण मैं तुमसे कहता हूँ कि अपने प्राण के लिए यह चिन्ता न करना कि हम क्या खाएंगे या क्या पीएंगे; और न ही अपनी देह के लिए कि क्या पहनेंगे। क्या प्राण भोजन से या देह वस्त्र से बढ़कर नहीं?
- 1 थिस्सलुनीकियों 5:17–18
निरन्तर प्रार्थना करो,
- मत्ती 7:7–8
“मांगों तो तुम्हें दिया जाएगा, ढूंढो तो तुम पाओगे, खटखटाओ तो तुम्हारे लिए खोला जाएगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).