फिलिप्पियों 4:8
अतः हे भाइयो, जो-जो बातें सत्य हैं, जो-जो बातें आदरणीय हैं, जो-जो बातें न्यायसंगत हैं, जो-जो बातें पवित्र हैं, जो-जो बातें मनोहर हैं, जो-जो बातें मनभावनी हैं, अर्थात् जो-जो उत्तम तथा प्रशंसनीय गुण हैं, उन्हीं का ध्यान किया करो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: फिलिप्पियों 4
5तुम्हारी कोमलता सब मनुष्यों पर प्रकट हो। प्रभु निकट है।
6किसी भी बात की चिन्ता न करो, परन्तु प्रत्येक बात में प्रार्थना और निवेदन के द्वारा तुम्हारी विनती धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख प्रस्तुत की जाए।
7तब परमेश्वर की शान्ति, जो समझ से परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरक्षित रखेगी।
8अतः हे भाइयो, जो-जो बातें सत्य हैं, जो-जो बातें आदरणीय हैं, जो-जो बातें न्यायसंगत हैं, जो-जो बातें पवित्र हैं, जो-जो बातें मनोहर हैं, जो-जो बातें मनभावनी हैं, अर्थात् जो-जो उत्तम तथा प्रशंसनीय गुण हैं, उन्हीं का ध्यान किया करो।
9जो कुछ तुमने मुझ से सीखा, ग्रहण किया, सुना और मुझ में देखा है, उन्हीं का अनुकरण करो और परमेश्वर जो शान्ति का स्रोत है तुम्हारे साथ रहेगा।
10मैं प्रभु मैं बहुत आनन्दित हूं कि इतने दिनों पश्चात् मेरे प्रति तुम्हारी चिन्ता पुनः जागृत हुई। निःसन्देह, पहिले भी तुम्हें मेरी चिन्ता तो थी, परन्तु उसे प्रकट करने का अवसर नहीं मिला।
11मैं अपने किसी अभाव के कारण यह नहीं कहता, क्योंकि मैंने प्रत्येक परिस्थिति में सन्तुष्ट रहना सीख लिया है।
संबंधित पद
- याकूब 3:17
पर जो ज्ञान ऊपर से आता है, वह पहिले तो पवित्र होता है, फिर मिलनसार, कोमल, विचारशील, करुणामय और अच्छे फलों से लदा हुआ, स्थिर और कपट-रहित होता है।
- तीतुस 2:7
भले कार्य कर के तू सब बातों में स्वयं आदर्श बन। तेरा उपदेश शुद्ध, गम्भीरतापूर्ण, खरा और दोषरहित हो,
- रोमियों 12:9–21
प्रेम निष्कपट हो। बुराई से घृणा करो। भलाई में लगे रहो।
- 2 कुरिन्थियों 8:21
हम उन बातों पर ध्यान देते हैं जो न केवल प्रभु की दृष्टि में परन्तु मनुष्यों की दृष्टि में भी आदर के योग्य है।
- गलातियों 5:22
परन्तु पवित्र आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, शान्ति, धीरज, दयालुता, भलाई, विशवस्तता,
- 1 थिस्सलुनीकियों 5:21–22
सब बातों को सावधानी से परखो; जो अच्छी है उसे दृढ़तापूर्वक थामे रहो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).