Loading account

नीतिवचन 15:1

कोमल उत्तर से क्रोध शान्त हो जाता है, परन्तु कटु वचन से क्रोध भड़क उठता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: नीतिवचन 15

1कोमल उत्तर से क्रोध शान्त हो जाता है, परन्तु कटु वचन से क्रोध भड़क उठता है।

2बुद्धिमान की जीभ ज्ञान का उचित बयान करती है, परन्तु मूर्खों का मुंह मूर्खता ही उगलता है।

3यहोवा की दृष्टि सब स्थानों पर लगी रहती है, वह भले और बुरे दोनों को देखती रहती है।

4मधुर वचन बोलने वाली जीभ जीवन का वृक्ष है, परन्तु उसकी टेढ़ी बातें आत्मा को कुचल देती है।

पूरा अध्याय पढ़ें: नीतिवचन 15

संबंधित पद

  • नीतिवचन 10:12

    घृणा से झगड़े उत्पन्न होते हैं, परन्तु प्रेम सब अपराधों को ढांप देता है।

  • नीतिवचन 25:15

    धीरज धरने के द्वारा अधिकारी को मनाया जा सकता है, और कोमल वचन हड्डी को भी तोड़ डालता है।

  • नीतिवचन 15:18

    क्रोधी मनुष्य झगड़ा भड़काता है, परन्तु जो क्रोध में धीमा है, वह झगड़े को शान्त करता है।

  • नीतिवचन 29:22

    क्रोधी मनुष्य झगड़ा उत्पन्न करता है, और क्रोधी स्वभाव वाला मनुष्य अपराध पर अपराध करता है।

  • नीतिवचन 28:25

    लालची मनुष्य झगड़ा मचाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है, वह हृष्ट-पुष्ट होगा।

  • न्यायियों 8:1–3

    तब एप्रैमी पुरुषों ने गिदोन से कहा, “यह तू ने हमारे साथ क्या किया? तू जब मिघान से लड़ने के लिए गया तो हमको क्यों नहीं बुलाया?” और उन्होंने उसे से बड़ा झगड़ा किया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).