नीतिवचन 16:3
अपना सब काम यहोवा को सौंप दे, और तेरी योजनाएं सफल होंगी।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: नीतिवचन 16
1मनुष्य अपने हृदय में युक्तियां बनाता है, परन्तु उनका सफल होना यहोवा की ओर से होता है।
2मनुष्य का सारा चाल-चलन उसकी अपनी दृष्टि में पवित्र होता है, परन्तु यहोवा मन को तौलता है।
3अपना सब काम यहोवा को सौंप दे, और तेरी योजनाएं सफल होंगी।
4यहोवा ने हर वस्तु को विशेष उद्देश्य के लिए रचा है, यहां तक कि दुष्ट को बुरे दिन के लिए।
5हर एक जिसके हृदय में घमंड है वह यहोवा के लिए घृणित है। निश्चय ही वह दण्डित हुए बिना न रहेगा।
6करुणा और सच्चाई से अधर्म का प्रायश्चित्त होता है, और यहोवा का भय मानने से मनुष्य बुराई से दूर रहता है।
संबंधित पद
- नीतिवचन 3:6
उसी को स्मरण करके अपने सब कार्य करना, तब वह तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।
- फिलिप्पियों 4:6
किसी भी बात की चिन्ता न करो, परन्तु प्रत्येक बात में प्रार्थना और निवेदन के द्वारा तुम्हारी विनती धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख प्रस्तुत की जाए।
- 1 पतरस 5:7
अपनी समस्त चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि वह तुम्हारी चिन्ता करता है।
- अय्यूब 22:28
जिस बात को तू ठाने वह तेरे लिए पूरी हो जाएगी; और तेरे मार्ग पर प्रकाश चमकेगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).