नीतिवचन 18:10
यहोवा का नाम दृढ़ गढ़ है। धर्मी जन उसमें भागकर सुरक्षित रहता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: नीतिवचन 18
7मूर्ख की बातें उसके विनाश का कारण होती हैं, और उसके होंठ उसके प्राण के लिए फंदा है।
8कानाफूसी करने वाले की बातें स्वादिष्ट भोजन के सदृश होती हैं, और वे देह के भीतरी अंगों में समा जाती है।
9जो अपने काम में आलसी होता है, वह काम बिगाड़ने वाले का भाई होता है।
10यहोवा का नाम दृढ़ गढ़ है। धर्मी जन उसमें भागकर सुरक्षित रहता है।
11धनवान का धन उसके लिए दृढ़ नगर है, और उसके अपने विचार में, वह ऊंची दीवार के सदृश है।
12विनाश से पहले मनुष्य का हृदय घमंडी हो जाता है, परन्तु सम्मान से पहले नम्रता पाई जाती है।
13जो बिना बात सुने उत्तर देता है, उसके लिए यह मूर्खता और लज्जा की बात है।
संबंधित पद
- यशायाह 26:4
यहोवा पर सदा भरोसा रख, क्योंकि यहोवा परमेश्वर हमारी सनातन चट्टान है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).