भजन संहिता 100:5
क्योंकि यहोवा भला है; उसकी करुणा सदा की है, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 100
2आनन्द से यहोवा की आराधना करो; जय-जयकार करते हुए उसके सम्मुख आओ।
3जान लो कि यहोवा ही परमेश्वर है। उसी ने हमको बनाया और हम उसी के हैं, हम उसकी प्रजा और उसकी चरागाह की भेड़ें है।
4उसके फाटकों में धन्यवाद, और उसके आंगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसे धन्यवाद दो और उसके नाम को धन्य कहो।
5क्योंकि यहोवा भला है; उसकी करुणा सदा की है, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
संबंधित पद
- 1 इतिहास 16:34
यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है, उसकी करफ़णा अनन्त है।
- यिर्मयाह 33:11
हर्ष और उल्लास का शब्द, दुल्हे-दुलहन का शब्द, और उन लोगों का शब्द सुनाई देगा जो कहते हैं, “सेनाओं के यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि यहोवा भला है, क्योंकि उसकी करफ़णा सदा-सर्वदा की है;” और उनका शब्द भी सुनाई देगा जो यहोवा के भवन में धन्यवाद-बलि लाते है। क्योंकि मैं उनको बन्धुवाई से लौटा ले आऊंगा और उनके दिन पहले के समान ही हो जाएंगे,’ यहोवा की यही वाणी है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).