Loading account

भजन संहिता 103:2

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और उसके किसी उपकार को न भूल;

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 103

1दाऊद का भजन। हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और जो कुछ मुझमें है, उसके पवित्र नाम को धन्य कहे!

2हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और उसके किसी उपकार को न भूल;

3जो तेरे सब अधर्मों को क्षमा करता और तेरे सब रोगों को चंगा करता;

4जो तेरे प्राण को गड्हे में से उबारता और तेरे सिर पर करुणा और दया का मुकुट पहनाता;

5जो तेरी लालसाओं को भली वस्तुओं से तृप्त करता है, जिससे तेरी जवानी उकाब के समान फिर से नई हो जाती है।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 103

संबंधित पद

  • यशायाह 63:7

    यहोवा ने जितने उपकार हम पर किए अर्थात् इस्राएल के घराने के प्रति जो अत्यन्त भलाई उसने अपनी बड़ी दया के अनुसार की और जो अपार करुणा उसने की, इन सबके अनुसार मैं यहोवा की करुणा का वर्णन और यहोवा का गुणानुवाद करूंगा।

  • लूका 17:15–18

    अब उनमें से एक ने, जब देखा कि वह चंगा हो गया है तो ऊंची आवाज में परमेश्वर की बड़ाई करता हुआ लौट आया,

  • व्यवस्थाविवरण 6:12

    तब अपनी चौकसी करना, कहीं ऐसा न हो कि तुम यहोवा को भूल जाओ जो तुम्हें मिस्र देश से, अर्थात् दासत्व के घर से निकाल लाया।

  • व्यवस्थाविवरण 32:18

    जिस चट्टान ने तुझे जन्म दिया उसकी तूने अवहेलना की, तथा जिस परमेश्वर ने तुझे उत्पन्न किया उसे तू भूल गया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).