Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 114 / 150

भजन संहिता 114

1जब इस्राएल मिस्र में से, अर्थात् याकूब का घराना अन्य भाषा वालों में से निकला,

2तो यहूदा, यहोवा का पवित्रस्थान, हां, इस्राएल उसका राज्य हो गया।

3समुद्र देख कर भागा; यरदन नदी उल्टी बही।

4पहाड़ मेढ़ों की भांति उछले, और पहाड़ियां मेमनों की भांति कूदी।

5हे समुद्र, तुझे क्या हुआ कि तू भागा? हे यरदन, कि तू उल्टी बही?

6हे पहाड़ों, तुम क्यों मेढ़ों की भांति, और हे पहाड़ियों, तुम क्यों मेमनों की भांति उछलीं?

7हे पृथ्वी, प्रभु के सामने, हां, याकूब के परमेश्वर के सामने थरथरा;

8जिसने चट्टान को जल का ताल, और चकमक पत्थर को जल का सोता बना दिया।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)