भजन संहिता 116:15
यहोवा के भक्तों की मृत्यु उसकी दृष्टि में अनमोल है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 116
12यहोवा ने मेरे लिए जितने उपकार किए हैं मैं उनके बदले में उसे क्या दूं?
13मैं उद्धार का कटोरा उठा कर, यहोवा से प्रार्थना करूंगा।
14मैं यहोवा के लिए अपनी मन्नतें उसकी सारी प्रजा के सामने अवश्य पूरी करूंगा।
15यहोवा के भक्तों की मृत्यु उसकी दृष्टि में अनमोल है।
16हे यहोवा, मैं सचमुच तेरा दास हूं, मैं तेरा दास, तेरी दासी का पुत्र हूं, तूने मेरे बन्धन खोले है।
17मैं तेरे लिए धन्यवाद-बलि चढ़ाऊंगा, हां, यहोवा से प्रार्थना करूंगा।
18मैं यहोवा के लिए अपनी मन्नतें उसकी सारी प्रजा के सामने,
संबंधित पद
- लूका 16:22
ऐसा हुआ कि कंगाल मनुष्य मर गया और स्वर्गदूतों ने आकर उसे इब्राहीम की गोद में पहुँचा दिया। वह धनी मनुष्य भी मरा और दप़फ़ना दिया गया।
- प्रकाशितवाक्य 14:3
वे सिंहासन के सम्मुख तथा चारों जीवित प्राणियों और प्राचीनों के सम्मुख एक नया गीत गा रहे थे। उन एक लाख चवालीस हज़ार के अतिरिक्त जो पृथ्वी पर से मोल लिए गए थे, कोई भी वह गीत नहीं सीख सकता था।
- प्रकाशितवाक्य 1:18
मैं मर गया था और देख, मैं युगानुयुग जीवित हूँ। मृत्यु और अधोलोक की कुंजियाँ मेरे पास हैं।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).