भजन संहिता 119:105
तेरा वचन मेरे पांव के लिए दीपक, और मेरे मार्ग के लिए उजियाला है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 119
102मैं तेरे नियमों से नहीं हटा हूं, क्योंकि तूने ही मुझे सिखाया है।
103तेरे वचन मुझको कितने मीठे लगते हैं, हां, मेरे मुंह में मधु से भी मीठे हैं!
104तेरे उपदेशों से मुझे समझ प्राप्त होती है; इसलिए मैं प्रत्येक झूठे मार्ग से घृणा करता हू। नून
105तेरा वचन मेरे पांव के लिए दीपक, और मेरे मार्ग के लिए उजियाला है।
106मैंने शपथ खाई है और इसी पर अटल हूं कि मैं तेरे धर्ममय नियमों का पालन करूँगा।
107मैं अत्यन्त दुख में पड़ा हूं; हे यहोवा, अपने वचन के अनुसार मुझे फिर से जिला।
108हे यहोवा, मेरे मुंह की स्वेच्छाबलियों को ग्रहण कर, और मुझे अपने नियम सिखा।
संबंधित पद
- नीतिवचन 6:23
क्योंकि आज्ञा तो दीपक, और शिक्षा ज्योति है, और शिक्षा के लिए ताड़ना जीवन का मार्ग है।
- 2 पतरस 1:19
अतः नबियों का जो वचन हमारे पास है, वह और भी अधिक प्रमाणित हुआ। इस पर ध्यान देकर तुम अच्छा करोगे मानो कि यह अंधेरे में चमकता हुआ एक दीपक है, जो उस समय तक चमकता है जब तक पौ न फटे और तुम्हारे हृदय में भोर का तारा उदय न हो।
- अय्यूब 29:3
उसके दीपक का प्रकाश मेरे सिर पर था, और उसकी ज्योति से मैं अन्धकार में चलता था;
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).