Loading account

भजन संहिता 119:11

तेरे वचन को मैंने अपने हृदय में संचित किया है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करू।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 119

8मैं तेरी विधियों को मानूंगा; मुझे पूरी रीति से त्याग न देे! बैथ

9जवान अपनी चाल को कैसे शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार चलने से।

10मैंने तुझे सम्पूर्ण हृदय से खोजा है; अपनी आज्ञाओं से मुझे भटकने न दे।

11तेरे वचन को मैंने अपने हृदय में संचित किया है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करू।

12हे यहोवा, तू धन्य है; मुझे अपनी विधियां सिखा।

13तेरे मुंह से निकले सब नियमों का वर्णन, मैंने अपने होठों से किया है।

14मैं तेरी चेतावनियों के मार्ग से ऐसा हर्षित हुआ हूं जैसा सब प्रकार के धन से।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 119

संबंधित पद

  • कुलुस्सियों 3:16

    मसीह के वचन को अपने हृदयों में बहुतायत से बसने दो, समस्त ज्ञान सहित एक दूसरे को शिक्षा और चेतावनी दो, अपने हृदयों में धन्यवाद के साथ परमेश्वर के लिए भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।

  • यिर्मयाह 15:16

    तेरे वचन पाकर मैंने उन्हें खा लिया और तेरे वचन मेरे हृदय के लिए आनन्द और हर्ष के कारण बने; क्योंकि हे सेनाओं के यहोवा परमेश्वर, मैं तेरे नाम का कहलाता हू।

  • अय्यूब 22:22

    जरा उसके मुंह की शिक्षा ग्रहण कर, और उसके वचन अपने मन में रख।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).