Loading account

भजन संहिता 121:1

यात्रा का गीत। मैं अपनी अांखें पर्वतों की ओर उठाऊंगा; मुझे सहायता कहां से मिलेगी?

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 121

1यात्रा का गीत। मैं अपनी अांखें पर्वतों की ओर उठाऊंगा; मुझे सहायता कहां से मिलेगी?

2सहायता तो मुझे यहोवा की ओर से मिलती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्त्ता है।

3वह तेरे पैर को फिसलने न देगा; तेरा रक्षक नहीं ऊंघेगा।

4देख, इस्राएल का रक्षक न तो ऊंघेगा, न सोएगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 121

संबंधित पद

  • यिर्मयाह 3:23

    निश्चय, पहाड़ियां छल हैं, पर्वतों पर का कोलाहल व्यर्थ है। निश्चय ही, इस्राएल का उद्धार हमारे परमेश्वर यहोवा में ही है।

  • यशायाह 2:3

    जाति-जाति के लोग आकर कहेंगे, “आओ, हम यहोवा के पर्वत पर चढ़कर, याकूब के परमेश्वर के भवन को जाएं, कि वह हमें अपने मार्गों के विषय में सिखा सके, और हम उसके मार्गों पर चल सकें।” क्योंकि व्यवस्था सिय्योन से और यहोवा का वचन यरूशलेम से निकलेगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).