भजन संहिता 121:8
यहोवा तेरे आने-जाने में तेरी रक्षा अब से सदा तक करता रहेगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 121
5यहोवा तेरा रक्षक है; यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है।
6न तो दिन को सूर्य, न रात को चन्द्रमा तुझे कुछ हानि पहुंचाएगा।
7यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा; वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।
8यहोवा तेरे आने-जाने में तेरी रक्षा अब से सदा तक करता रहेगा।
संबंधित पद
- व्यवस्थाविवरण 28:6
धन्य हो तू भीतर आते समय, और धन्य हो तू बाहर जाते समय।
- नीतिवचन 2:8
वह न्याय के पथों की रक्षा करता है, तथा अपने भक्तों के मार्ग को सुरक्षित रखता है।
- नीतिवचन 3:6
उसी को स्मरण करके अपने सब कार्य करना, तब वह तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।
- एज्रा 8:31
तब हमने प्रथम माह के बारहवें दिन अहवा नदी से यरूशलेम जाने के लिए प्रस्थान किया; और हमारे परमेश्वर का हाथ हम पर था, और उसने हमको शत्रुओं तथा मार्ग में घात लगाने वालों के हाथ से बचाया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).