Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 13 / 150

भजन संहिता 13

1हे यहोवा, कब तक? क्या तू सदा मुझे भूला रहेगा? कब तक तू मुझसे अपना मुंह छिपाए रखेगा?

2कब तक मैं अपने मन में संघर्ष करता रहूं, और दिन भर अपने हृदय में शोकित रहूं? कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल रहेगा?

3मुझ पर ध्यान देकर मुझे उत्तर दे, हे यहोवा मेरे परमेश्वर, मेरी आंखों को ज्योतिर्मय कर दे, कहीं मैं मौत की नींद न सो जाऊं

4और मेरा शत्रु कहे, “मैं उस पर प्रबल हो गया हूं,” और जब मैं डगमगाने लगूं तो मेरे बैरी आनन्दित हो।

5परन्तु मैंने तो तेरी करुणा पर भरोसा रखा है, मेरा हृदय तेेरे उद्धार के कारण मग्न होगा।

6मैं यहोवा के लिए भजन गाऊंगा, क्योंकि उसने मेरी बड़ी भलाई की है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)