Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 131 / 150

भजन संहिता 131

1यात्रा का गीत। दाऊद का भजन। हे यहोवा, न तो मेरा हृदय अभिमानी है और न मेरी आंखें अहंकारी; जो बातें बड़ी और मेरे लिए कठिन हैं उनमें मैं अपने आपको नहीं उलझाता।

2निश्चय, मैंने अपने मन को शान्त और चुप कर दिया है; जैसे दूध छुड़ाया हुआ बच्चा, हां, जैसे दूध छुड़ाया हुआ बच्चा अपनी मां की गोद में वैसे ही मेरा मन मुझमें रहता है।

3हे इस्राएल, अब से लेकर सदा-सर्वदा यहोवा पर ही आशा लगाए रह।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)