पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 138 / 150
भजन संहिता 138
1दाऊद का भजन। मैं अपने पूरे मन से तेरा धन्यवाद करूंगा; देवताओं के सामने मैं तेरी स्तुति का गीत गाऊंगा।
2मैं तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत् करूंगा, और तेरी करुणा और तेरी सच्चाई के कारण तेरे नाम का धन्यवाद करूंगा क्योंकि तूने अपने वचन को अपने नाम से अधिक महान् किया है।
3जिस दिन मैंने तुझे पुकारा, तूने मुझे उत्तर दिया; तूने मुझे शक्ति देकर मेरा साहस बढ़ाया।
4हे यहोवा, पृथ्वी के सब राजा तेरे मुंह के वचन सुनकर तेरा धन्यवाद करेंगे।
5और वे यहोवा की गति के विषय में गाएंगे, क्योंकि यहोवा की महिमा बड़ी है।
6क्याेंकि यहोवा, यघपि महान् है, फिर भी वह नम्र मनुष्य का ध्यान रखता है; परन्तु वह अहंकारी को दूर ही से पहचान लेता है।
7चाहे मैं संकट में होकर चलूं, फिर भी तू मेरे जी में जी ले आएगा; तू मेरे शत्रुओं के क्रोध के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाएगा, और तेरा दाहिना हाथ मुझे बचाएगा।
8यहोवा मेरे लिए सब कुछ पूरा करेगा; हे यहोवा, तेरी करुणा सदा की है; अपने हाथ के कार्यों को त्याग न दे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)