भजन संहिता 139:23
हे परमेश्वर, मुझे जांचकर मेरे हृदय को जान ले; मुझे परख और मेरी चिन्ताओं को जान ले;
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 139
20क्योंकि वे तेरे विरोध में दुष्टता की बात बोलते, और तेरे शत्रु तेरा नाम व्यर्थ लेते है।
21हे यहोवा, क्या मैं तेरे बैरियों से बैर नहीं रखता? और तेरे विरोधियों के विमुख नहीं रहता?
22मैं उनसे अत्यधिक घृणा करता हूं; वे मेरे शत्रु बन गए है।
23हे परमेश्वर, मुझे जांचकर मेरे हृदय को जान ले; मुझे परख और मेरी चिन्ताओं को जान ले;
24और देख कि मुझमें कोई बुरी चाल है कि नहीं, और आनन्द के मार्ग में मेरी अगुवाई कर।
संबंधित पद
- अय्यूब 31:6
तो परमेश्वर मुझे सच्चे तराजू पर तौले, वह मेरी खराई को जान ले।
- 1 पतरस 1:7
कि तुम्हारा विश्वास-जो आग में ताए हुए नशवर सोने से भी अधिक बहुमूल्य है-परखा जाकर यीशु मसीह के प्रकट होने पर प्रशंसा, महिमा, और आदर का कारण ठहरे।
- नीतिवचन 17:3
चांदी को परखने के लिए कुठाली और सोने के लिए भट्ठी होती है, परन्तु यहोवा हृदयों को परखता है।
- व्यवस्थाविवरण 8:2
फिर तू उस सम्पूर्ण मार्ग को स्मरण रखना जिस पर इन चालीस वर्षोर्ं तक तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे इस जंगल में से इसलिए ले आया है कि वह तुझको नम्र करे तथा जांचकर यह जान ले कि तेरे मन में क्या है और कि तू उसकी आज्ञाओं का पालन करेगा या नही।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).