पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 15 / 150
भजन संहिता 15
1हे यहोवा, तेरे तम्बू में कौन टिकेगा? कौन तेरे पवित्र पर्वत पर बसने पाएगा?
2वही जो खरी चाल चलता और धार्मिकता पर आचरण करता है, और हृदय से सच बोलता है।
3वह अपनी जीभ से निन्दा नहीं करता, न अपने पड़ोसी की बुराई करता है, और न अपने मित्र की बदनामी करता है;
4वह जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है, परन्तु जो यहोवा का भय मानने वालों का आदर करता है। वह शपथ खाकर बदलता नहीं, चाहे हानि ही उठानी पड़े।
5वह अपना रुपया ब्याज पर नहीं देता, न निर्दोष को हानि पहुंचाने के लिए घूस लेता है। जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी न डगमगाएगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)