Loading account

भजन संहिता 16:11

तू मुझे जीवन का मार्ग दिखाएगा, तेरी उपस्थिति में आनन्द की भरपूरी है; तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 16

8मैंने यहोवा को निरन्तर अपने सम्मुख रखा है; इसलिए कि वह मेरे दाहिने हाथ रहता है, मैं कभी न डगमगाऊंगा।

9इसलिए मेरा हृदय आनन्दित और मेरा मन मग्न है, मेरी देह भी चैन से रहेगी

10क्योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में न छोड़ेगा, न अपने पवित्र जन को सड़ने देगा।

11तू मुझे जीवन का मार्ग दिखाएगा, तेरी उपस्थिति में आनन्द की भरपूरी है; तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 16

संबंधित पद

  • प्रेरितों के काम 2:28

    तू ने मुझे जीवन का मार्ग बताया है; तू मुझे अपने दर्शन के द्वारा आनन्द से भर देगा।’

  • यहूदा 1:24

    अब जो ठोकर खाने से तुम्हारी रक्षा कर सकता है, और अपनी महिमा की उपस्थिति में तुम्हें निर्दोष और आनन्दित करके खड़ा कर सकता है,

  • प्रकाशितवाक्य 7:15–17

    इस कारण ये परमेश्वर के सिंहासन के सामने हैं और उसके मन्दिर में दिन-रात उसकी सेवा करते है। जो सिंहासन पर बैठा है वह उन पर अपनी छाया करेगा।

  • इफिसियों 3:19

    और मसीह के उस प्रेम को जान सको जो ज्ञान से परे है, कि तुम परमेश्वर की समस्त परिपूर्णता तक भरपूर हो जाओ।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).