Loading account

भजन संहिता 18:2

यहोवा मेरी चट्टान, मेरा गढ़ और मेरा छुड़ाने वाला है, मेरा परमेश्वर, मेरी चट्टान, जिसमें मैं शरण लेता हू। वह मेरी ढाल, मेरे उद्धार का सींग और मेरा दृढ़ गढ़ है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 18

1हे यहोवा, मेरे बल, मैं तुझसे प्रेम करता हू।

2यहोवा मेरी चट्टान, मेरा गढ़ और मेरा छुड़ाने वाला है, मेरा परमेश्वर, मेरी चट्टान, जिसमें मैं शरण लेता हू। वह मेरी ढाल, मेरे उद्धार का सींग और मेरा दृढ़ गढ़ है।

3मैं यहोवा को, जो स्तुति के योग्य है, पुकारता हूं, और मैं अपने शत्रुओं से छुड़ाया जाता हू।

4मृत्यु के बन्धनों ने मुझे जकड़ लिया, और अधर्म की बाढ़ ने मुझे भयभीत किया।

5अधोलोक के बन्धनों ने मुझे चारों ओर से आ जकड़ा, और मृत्यु के फंदे मेरे सामने आ पड़े।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 18

संबंधित पद

  • नीतिवचन 18:10

    यहोवा का नाम दृढ़ गढ़ है। धर्मी जन उसमें भागकर सुरक्षित रहता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).