भजन संहिता 19:1
आकाश परमेश्वर की महिमा का वर्णन कर रहा है, और आकाशमंडल उसकी हस्तकला को प्रकट कर रहा है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 19
1आकाश परमेश्वर की महिमा का वर्णन कर रहा है, और आकाशमंडल उसकी हस्तकला को प्रकट कर रहा है।
2दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है।
3न कोई बोली है और न कोई भाषा जहां उनकी आवाज न सुनाई देती हो।
4उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूँज उठा है, उनके बोल संसार के कोने-कोने तक पहुंच गए है। उनमें उसने सूर्य के लिए एक तम्बू खड़ा किया है,
संबंधित पद
- रोमियों 1:19–20
परमेश्वर से सम्बन्धित ज्ञान मनुष्यों पर प्रकट है, क्योंकि परमेश्वर ने इसे उन पर प्रकट किया है। इसलिए परमेश्वर का प्रकोप मनुष्यों की समस्त अभक्ति और अधार्मिकता पर स्वर्ग से प्रकट हो रहा है, क्योंकि वे सत्य को अधर्म से दबाए रखते है।
- उत्पत्ति 1:14–15
फिर परमेश्वर ने कहा, “दिन को रात से अलग करने के लिए आकाश के अन्तर में ज्योतियां हों, और वे चिह्नों, नियत समयों, और दिनों तथा वर्षों के लिए हो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).