भजन संहिता 27:4
मैंने यहोवा से एक वर मांगा है, मैं उसी के यत्न में लगा रहूँगाः कि मैं अपने जीवन-भर यहोवा के भवन में ही निवास करने पाऊँ, जिससे यहोवा की मनोहरता निहारता रहूं और उसके मंदिर में उसका ध्यान करता रहू।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 27
1दाऊद का भजन। यहोवा मेरी ज्योति और मेरा उद्धार है - मैं किससे डरूँ? यहोवा मेरे जीवन का दृढ़ गढ़ है- मैं किससे भयभीत होऊं?
2जब कुकर्मी मेरा मांस खा जाने को मुझ पर चढ़ आए, और मेरे विरोधी तथा शत्रु भी, तो वे ठोकर खाकर गिर पड़े।
3चाहे सेना भी मेरे विरुद्ध छावनी डाले, फिर भी मेरा हृदय भयभीत न होगा; चाहे मेरे विरुद्ध युद्ध भी छिड़ जाए, फिर भी मैं निश्चिंत बना रहूँगा।
4मैंने यहोवा से एक वर मांगा है, मैं उसी के यत्न में लगा रहूँगाः कि मैं अपने जीवन-भर यहोवा के भवन में ही निवास करने पाऊँ, जिससे यहोवा की मनोहरता निहारता रहूं और उसके मंदिर में उसका ध्यान करता रहू।
5विपत्ति के दिन तो वह मुझे अपने मंडप में छिपा रखेगा, वह मुझे अपने तम्बू के गुप्त स्थान में छिपा लेगा, वह मुझे चट्टान पर चढ़ा देगा।
6अब मेरा सिर मेरे चारों ओर के शत्रुओं से ऊंचा किया जाएगा, और मैं यहोवा के तम्बू में जय-जयकार के साथ बलिदान चढ़ाऊंगाः मैं गाऊँगा, हां, यहोवा की स्तुति के भजन गाऊँगा।
7हे यहोवा, जब मैं पुकारूँ तो मेरी पुकार सुन, मुझ पर अनुग्रह कर और मुझे उत्तर दे।
संबंधित पद
- लूका 10:42
परन्तु कुछ बातें आवश्यक हैं-वास्तव में एक ही बात और मरियम ने उस उत्तम भाग को चुन लिया है जो उससे छीना न जाएगा।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).