Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 3 / 150

भजन संहिता 3

1हे यहोवा, मेरे विरोधी कितने बढ़ गए हैं! अनेक लोग मेरे विरुद्ध उठ रहे है।

2बहुत-से हैं जो मेरे प्राण के विषय में कहते हैं, “परमेश्वर में उसके लिए कोई छुटकारा नही।” सेला।

3परन्तु हे यहोवा, तू ही चारों ओर मेरी ढाल है; तू मेरी महिमा है, तू ही मेरे मस्तक को ऊंचा करने वाला है।

4मैंने ऊंचे शब्द से यहोवा को पुकारा, और उसने अपने पवित्र पर्वत से मुझे उत्तर दिया। सेला।

5मैं लेट कर सो गया, मैं जाग उठा, क्योंकि यहोवा मुझे सम्भालता है।

6मैं उन हजारों हजार मनुष्यों से नहीं डरूंगा जो मेरे विरुद्ध चारों ओर घेरा डाले हुए है।

7हे यहोवा, उठ! हे मेरे परमेश्वर, मुझे बचा! क्योंकि तूने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों पर मारा है, और तूने दुष्टों के दांत तोड़ डाले है।

8उद्धार यहोवा ही से है। तेरी आशीष तेरी प्रजा पर हो। सेला।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)