भजन संहिता 34:8
परख कर देखो कि यहोवा कैसा भला हैः क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो उसकी शरण लेता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 34
5जिन्होंने उसकी ओर देखा उन्होंने ज्योति पाई, और उनका मुंह कभी काला न होगा।
6इस दुखी जन ने पुकारा और यहोवा ने उसकी सुन ली और उसे उसके सारे कष्टों से छुड़ा लिया।
7यहोवा का भय मानने वालों के चारों और उसका दूत छावनी डालकर उन्हें बचाता है।
8परख कर देखो कि यहोवा कैसा भला हैः क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो उसकी शरण लेता है।
9हे यहोवा के पवित्र लोगो, उसका भय मानो, क्योंकि उसका भय मानने वालों को किसी बात की घटी नहीं होती।
10जवान सिंहों को तो घटी होती है, और वे भूखे भी रह जाते हैं, परन्तु यहोवा के खोजियों को किसी भली वस्तु की घटी न होगी।
11हे बालको, आओ, मेरी सुनोः मैं तुम्हें यहोवा का भय मानना सिखाऊंगा।
संबंधित पद
- इब्रानियों 6:4–5
क्यांकि जो लोग एक बार ज्योति पा चुके हैं और स्वर्गिक वरदान का स्वाद चख चुके हैं तथा पवित्र आत्मा के भागी बनाए गए हैं,
- 1 पतरस 2:2–3
नवजात शिशुओं के समान शुद्ध आत्मिक दूध के लिए लालायित रहो, जिससे कि तुम उद्धार में बढ़ते जाओ,
- यिर्मयाह 31:14
मैं याजकों को चिकनी-चिकनी भोजन वस्तुओं से भरपूर करूंगा, और मेरी प्रजा मेरी उदारता से तृप्त हो जाएगी,” यहोवा की यही वाणी है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).