Loading account

भजन संहिता 37:4

यहोवा में मग्न रह, और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 37

1दाऊद का भजन। कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, और न कुटिल काम करने वालों से ईर्ष्या कर,

2क्योंकि वे घास के समान शीघ्र ही सूख जाएंगे, हरे पौधों के समान वे मुर्झा जाएंगे।

3यहोवा पर भरोसा रख, और भला कर; देश में बसा रह और सच्चाई में मन लगाए रह।

4यहोवा में मग्न रह, और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा।

5अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा को सौंप देः उस पर भरोसा रख तो वह सब कुछ करेगा।

6वह तेरी धार्मिकता को ज्योति के समान और तेरी निर्दोषता को दोपहर के प्रकाश के समान प्रकट करेगा।

7यहोवा का सहारा ले और धीरज से उसकी प्रतीक्षा करः उस मनुष्य के कारण न कुढ़ जिसके कार्य सफल होते हैं, जो दुष्टता की युक्तियों को पूरी करता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 37

संबंधित पद

  • यूहन्ना 15:7

    यदि तुम मुझमें बने रहो, और मेरे वचन तुममें बने रहें तो जो चाहो मांगो, और वह तुम्हारे लिए हो जाएगा।

  • यूहन्ना 15:16

    तुमने मुझे नहीं चुना, परन्तु मैंने तुम्हे चुना और तुम्हें नियुक्त किया कि तुम फल लाओ और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो वह तुम्हें दे।

  • यशायाह 58:14

    तब तू यहोवा में प्रसन्न रहेगा, और मैं तुझे पृथ्वी के ऊंचे-ऊंचे स्थानों पर ले चलूंगा; मैं तेरे मूलपुरुष याकूब के भाग में से तुझे खिलाऊंगा।” यहोवा ही के मुख से यह वचन निकला है।

  • 1 यूहन्ना 5:14–15

    और जो साहस हमें उसके सम्मुख होता है वह यह हैः कि यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ मांगें, तो वह हमारी सुनता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).