Loading account

भजन संहिता 37:5

अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा को सौंप देः उस पर भरोसा रख तो वह सब कुछ करेगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 37

2क्योंकि वे घास के समान शीघ्र ही सूख जाएंगे, हरे पौधों के समान वे मुर्झा जाएंगे।

3यहोवा पर भरोसा रख, और भला कर; देश में बसा रह और सच्चाई में मन लगाए रह।

4यहोवा में मग्न रह, और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा।

5अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा को सौंप देः उस पर भरोसा रख तो वह सब कुछ करेगा।

6वह तेरी धार्मिकता को ज्योति के समान और तेरी निर्दोषता को दोपहर के प्रकाश के समान प्रकट करेगा।

7यहोवा का सहारा ले और धीरज से उसकी प्रतीक्षा करः उस मनुष्य के कारण न कुढ़ जिसके कार्य सफल होते हैं, जो दुष्टता की युक्तियों को पूरी करता है।

8क्रोध करना छोड़, और कोप को त्याग दे। मत कुढ़, क्योकि उससे बुराई ही निकलती है।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 37

संबंधित पद

  • नीतिवचन 16:3

    अपना सब काम यहोवा को सौंप दे, और तेरी योजनाएं सफल होंगी।

  • 1 पतरस 5:7

    अपनी समस्त चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि वह तुम्हारी चिन्ता करता है।

  • फिलिप्पियों 4:6–7

    किसी भी बात की चिन्ता न करो, परन्तु प्रत्येक बात में प्रार्थना और निवेदन के द्वारा तुम्हारी विनती धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख प्रस्तुत की जाए।

  • मत्ती 6:25

    इस कारण मैं तुमसे कहता हूँ कि अपने प्राण के लिए यह चिन्ता न करना कि हम क्या खाएंगे या क्या पीएंगे; और न ही अपनी देह के लिए कि क्या पहनेंगे। क्या प्राण भोजन से या देह वस्त्र से बढ़कर नहीं?

  • याकूब 4:15

    पर इसके विपरीत तुम्हें यह कहना चाहिए, ‘यदि प्रभु की इच्छा हो तो हम जीवित रहेंगे और यह अथवा वह काम भी करेंगे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).