भजन संहिता 5:3
हे यहोवा, भोर के समय तू मेरी वाणी सुनेगा, प्रातःकाल मैं तुझसे प्रार्थना करके तेरी बाट जोहूंगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 5
1हे यहोवा, मेरे वचनों पर कान लगा, मेरे कराहने पर ध्यान दे।
2हे मेरे राजा, हे मेरे परमेश्वर, मेरी दुहाई पर ध्यान दे, क्योंकि मैं तुझ ही से प्रार्थना करता हू।
3हे यहोवा, भोर के समय तू मेरी वाणी सुनेगा, प्रातःकाल मैं तुझसे प्रार्थना करके तेरी बाट जोहूंगा।
4क्योंकि तू तो ऐसा ईश्वर नहीं जो दुष्टता से प्रसन्न होता हो, तुझमें कोई बुराई रह नहीं सकती।
5अहंकारी तेरी आंखों के सामने खड़े नहीं रह सकेंगे। तू सब कुकर्मियों से घृणा करता है।
6झूठ बोलने वालों को तू नष्ट करता है, हत्यारे और छली मनुष्य से यहोवा घृणा करता है,
संबंधित पद
- मरकुस 1:35
भोर को जब अन्धेरा ही था वह उठा और बाहर निकलकर एकान्त में गया और वहां प्रार्थना करने लगा।
- यशायाह 26:9
रात्रि के समय मैं मन से तेरी लालसा करता हूं, निश्चय ही मेरी अंतरात्मा तुझे यत्न से ढूंढ़ती है। जब पृथ्वी पर तेरे न्याय के कार्य प्रकट होते हैं तब जगत के निवासी धार्मिकता सीखते है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).