Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 54 / 150

भजन संहिता 54

1हे परमेश्वर, अपने नाम के द्वारा मुझे बचा, और अपने पराक्रम से मेरा न्याय चुका।

2हे परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुन, मेरे मुंह के वचनों पर कान लगा।

3क्योंकि परदेशी मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए हैं, और खूंखार मनुष्य मेरे प्राण के गाहक बन गए है। उन्होंने परमेश्वर को अपने सम्मुख नहीं रखा। सेला।

4देखो, परमेश्वर मेरा सहायक है, प्रभु मेरे प्राण का पोषक है।

5वह मेरे शत्रुओं की बुराइयों को उन्हीं पर लौटा देगाः अपनी विश्वसनीयता के कारण उन्हें नष्ट कर।

6मैं तेरे सम्मुख स्वेच्छाबलि चढ़ाऊंगा; हे यहोवा, मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूंगा, क्योंकि यह उत्तम है।

7क्योंकि उसने मुझे सब संकटों से छुड़ाया है, और मैंने अपने शत्रुओं को विजय-दृष्टि से देखा है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)