भजन संहिता 62:8
हे लोगों, हर समय उस पर भरोसा रखो; अपने हृदय उसके सामने उंडेल दो; परमेश्वर हमारा शरणस्थान है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 62
5हे मेरे प्राण, परमेश्वर ही की आस रख, क्योंकि मेरी आशा उसी से है।
6वही मेरी चट्टान और मेरा उद्धार, हां, मेरा दृढ़ गढ़ हैः मैं न डिगूंगा।
7मेरे उद्धार और मेरी महिमा का आधार परमेश्वर हैं, मेरी दृढ़ चट्टान और मेरा शरणस्थान परमेश्वर है।
8हे लोगों, हर समय उस पर भरोसा रखो; अपने हृदय उसके सामने उंडेल दो; परमेश्वर हमारा शरणस्थान है।
9नीच लोग श्वासमात्र, और बड़े लोग मिथ्या ही हैं; तुला में उनका पलड़ा ऊपर उठ जाता है, वे सबके सब श्वास से भी हल्के पड़ते है।
10अन्धेर करने पर भरोसा मत रखो, न लूट-मार करने पर व्यर्थ-आशा रखो; यदि धन-सम्पत्ति बढ़े फिर भी उस पर मन न लगाना।
11परमेश्वर ने एक बात कही, दो बातें मैंने सुनीं: कि ‘सामर्थ्य परमेश्वर ही का है’
संबंधित पद
- फिलिप्पियों 4:6
किसी भी बात की चिन्ता न करो, परन्तु प्रत्येक बात में प्रार्थना और निवेदन के द्वारा तुम्हारी विनती धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख प्रस्तुत की जाए।
- यशायाह 26:4
यहोवा पर सदा भरोसा रख, क्योंकि यहोवा परमेश्वर हमारी सनातन चट्टान है।
- विलापगीत 2:19
उठ, रात के प्रत्येक पहर के आरम्भ में गला फाड़कर चिल्ला; अपना हृदय जल के समान प्रभु के सामने उंड़ेल दे; अपने हाथ उसकी ओर अपने उन बच्चों की प्राण-रक्षा के लिए फैला जो भूख के कारण मूचिर््छत होकर हर गली के सिरे पर पड़े है।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).