भजन संहिता 63:1
हे परमेश्वर, तू ही मेरा परमेश्वर है; मैं तुझे यत्न से ढूंढ़ूंगा सूखी और प्यासी, हां, निर्जल भूमि पर मेरा प्राण तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 63
1हे परमेश्वर, तू ही मेरा परमेश्वर है; मैं तुझे यत्न से ढूंढ़ूंगा सूखी और प्यासी, हां, निर्जल भूमि पर मेरा प्राण तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।
2इस प्रकार मैंने पवित्रस्थान में तुझ पर दृष्टि की, कि तेरे सामर्थ्य और तेरी महिमा को देखू।
3क्योंकि तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है, मेरे होंठ तेरी प्रशंसा करेंगे।
4इसी प्रकार मैं जीवन भर तुझे धन्य कहता रहूंगा, तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊंगा।
संबंधित पद
- मत्ती 6:33
परन्तु तुम पहले परमेश्वर के राज्य और उसकी धार्मिकता की खोज में लगे रहो तो ये सब वस्तुएं तुम्हें दे दी जाएंगी।
- प्रकाशितवाक्य 7:16–17
वे फिर कभी भूखे और प्यासे न होंगे, उन पर न धूप और न ही तपन होगी,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).