Loading account

पुराना नियम · भजन संहिता · अध्याय 87 / 150

भजन संहिता 87

1उसकी नींव पवित्र पर्वतों में है।

2यहोवा याकूब के अन्य सब निवासस्थानों से बढ़कर सिय्योन के फाटकों से प्रीति रखता है।

3हे परमेश्वर के नगर, तेरे विषय में महिमा की बातें कही जाती है। सेला।

4“जो मुझे जानते हैं, मैं उनमे मध्य रहब और बाबुल की चर्चा करूंगा; पलिश्त, सूर, और इथियोपिया को देखोः ‘यह वहां उत्पन्न हुआ था’।”

5परन्तु सिय्योन के विषय में यह कहा जाएगा, “अमुक-अमुक लोग उसी में उत्पन्न हुए थे,” और परमप्रधान आप ही उसे स्थिर करेगा।

6यहोवा देश-देश के लोगों की गणना करते समय लिखेगा, “यह वहां उत्पन्न हुआ था।” सेला।

7तब गाने वाले और बांसुरी बजाने वाले दोनों कहेंगे, “मेरे आनन्द के सब सोते तुझी में है।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)