Loading account

भजन संहिता 90:2

इससे पूर्व कि पर्वत उत्पन्न हुए, या तूने पृथ्वी और जगत की सृष्टि की, हां, अनादिकाल से अनन्तकाल तक, तू ही परमेश्वर है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 90

1परमेश्वर के जन मूसा की प्रार्थना। हे प्रभु, तू पीढ़ी से पीढ़ी तक हमारा निवासस्थान बना हुआ है।

2इससे पूर्व कि पर्वत उत्पन्न हुए, या तूने पृथ्वी और जगत की सृष्टि की, हां, अनादिकाल से अनन्तकाल तक, तू ही परमेश्वर है।

3तू मनुष्य को धूल में पुनः लौटा देता है। और कहता है, “हे मनुष्य की सन्तान, लौट जाओ।”

4क्योंकि हजार वर्ष तेरी दृष्टि में कल के दिन के समान हैं, जो बीत गया, या जैसे रात का एक पहर।

5तू उन्हें बाढ़ की भांति बहा देता है; वे नींद के झोंके या भोर को उगने वाली घास के समान होते हैं;

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 90

संबंधित पद

  • इब्रानियों 13:8

    यीशु मसीह कल और आज, और युगानुयुग एक-सा है।

  • उत्पत्ति 1:1

    आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की।

  • प्रकाशितवाक्य 1:8

    प्रभु परमेश्वर, जो है, जो था, जो आनेवाला है और जो सर्वशक्तिमान है, यह कहता है, “मैं ही अलफा और ओमेगा हू।”

  • 1 तीमुथियुस 6:15–16

    जिसे वह उचित समय पर प्रकट करेगा-वह जो परमधन्य है और एकमात्र सम्राट, राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).