प्रकाशितवाक्य 22:20
जो इन बातों की साक्षी देता है, वह यह कहता हैः “हां, मैं -शीघ्र आने वाला हू।” आमीन। हे प्रभु यीशु आ!
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: प्रकाशितवाक्य 22
17आत्मा और दुल्हिन दोनों कहती हैं, “आ!” और सुनने वाला भी कहे, “आ!” जो प्यासा हो, वह आए। जो चाहता है, वह जीवन का जल बिना मूल्य ले।
18मैं प्रत्येक को जो इस पुस्तक की नबूवत के वचनों को सुनता है गवाही देता हूं: यदि कोई इनमें कुछ बढ़ाएगा तो परमेश्वर इस पुस्तक में लिखी विपत्तियों को उस पर बढ़ाएगा।
19यदि कोई इस नबूवत की पुस्तक के वचनों को घटाएगा तो परमेश्वर इस पुस्तक में लिखित जीवन के वृक्ष और पवित्र नगरी से उसका भाग छीन लेगा।
20जो इन बातों की साक्षी देता है, वह यह कहता हैः “हां, मैं -शीघ्र आने वाला हू।” आमीन। हे प्रभु यीशु आ!
21प्रभु यीशु का अनुग्रह सब के साथ रहे। आमीन।
संबंधित पद
- प्रकाशितवाक्य 22:7
“देख, मैं शीघ्र आने वाला हू। धन्य है वह जो इस पुस्तक की नबूवत के वचन को मानता है।”
- इब्रानियों 9:28
वैसे ही मसीह भी, बहुतों के पापों को उठाने के लिए एक बार बलिदान होकर, दूसरी बार प्रकट होगा। पाप उठाने के लिए नहीं, परन्तु उनके उद्धार के लिए जो उत्सुकता से उसके आने की प्रतीक्षा करते है।
- प्रकाशितवाक्य 22:12
देख, मैं -शीघ्र आने वाला हू। प्रत्येक मनुष्य को उस के कामों के अनुसार देने को प्रतिफल मेरे पास है।
- 2 तीमुथियुस 4:8
भविष्य में मेरे लिए धार्मिकता का मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु जो धार्मिकता से न्याय करने वाला है उस दिन मुझे प्रदान करेगा, और न केवल मुझे वरन् उन सब को भी जो उसके प्रकट होने को प्रिय जानते है।
- 1 कुरिन्थियों 16:22
यदि कोई प्रभु से प्रेम न रखे तो वह शापित हो। हे प्रभु, आ!
- यशायाह 25:9
उस दिन इस प्रकार कहा जाएगा, “देखो, यह हमारा परमेश्वर है जिसकी बाट हम जोहते आए हैं कि वह हमारा उद्धार करे। यही यहोवा है जिसकी हम बाट जोहते आए हैं: आओ, हम उसके किए हुए उद्धार के कारण आनन्द मनाएं और मग्न हो।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).