Loading account

रोमियों 11:36

क्योंकि उसी की ओर से, उसी के द्वारा और उसी के लिए सब कुछ है। उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: रोमियों 11

33अहा! परमेश्वर की बुद्धि और उसके ज्ञान का धन कितना अगाध है! उसके विचार कैसे रहस्यमय, और उसके मार्ग कैसे अगम्य है!

34‘‘क्योंकि प्रभु के मन को किसने जाना है, अथवा उसका परामर्शदाता कौन हुआ?

35अथवा किसने उसे सर्वप्रथम कुछ दिया है जो उसे लौटा दिया जाए?”

36क्योंकि उसी की ओर से, उसी के द्वारा और उसी के लिए सब कुछ है। उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

पूरा अध्याय पढ़ें: रोमियों 11

संबंधित पद

  • कुलुस्सियों 1:15–17

    वह तो अदृश्य परमेश्वर का प्रतिरूप तथा समस्त सृष्टि में पहिलौठा है।

  • 1 कुरिन्थियों 8:6

    फिर भी हमारे लिए तो एक ही परमेश्वर है, अर्थात् पिता, जिसकी ओर से सब कुछ है और जिसके लिए हम भी है। एक ही प्रभु यीशु मसीह है, जिसके द्वारा सब कुछ हुआ और जिसके द्वारा हम भी है।

  • इब्रानियों 2:10

    क्योंकि जिसके लिए और जिसके द्वारा सब कुछ है, उसके लिए यह उचित था कि बहुत से पुत्रों को महिमा में लाने के लिए उनके उद्धार के कर्ता को दुख उठाने के द्वारा सिद्ध करे।

  • 1 तीमुथियुस 1:17

    अब युग-युग के राजा-अर्थात् अविनाशी, अदृशय और एक एवं एकमात्र परमेश्वर-का आदर और महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

  • रोमियों 16:27

    उसी एकमात्र बुद्धिमान परमेश्वर की, यीशु मसीह के द्वारा, युगानुयुग महिमा हो। आमीन।

  • प्रेरितों के काम 17:28

    क्योंकि उसी में हम जीवित रहते, चलते-फिरते और अस्तित्व रखते हैं, जैसा कि तुम्हारे अपने कुछ कवियों ने भी कहा है, ‘हम भी तो उसी की सन्तान है।’

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).