रोमियों 12:21
बुराई से न हारो, परन्तु भलाई से बुराई को जीत लो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: रोमियों 12
18जहां तक तुम से बन पड़े सब के साथ यथासम्भव शान्तिपूर्वक रहो।
19प्रियो, अपना बदला कभी न लेना, परन्तु परमेश्वर के प्रकोप को जगह दो, क्योंकि लिखा है, “प्रभु कहता है कि बदला लेना मेरा काम है, बदला मैं दूंगा।”
20परन्तु, “यदि तेरा शत्रु भूखा हो तो उसे खाना खिला और यदि प्यासा हो तो पानी पिला; क्योंकि ऐसा करने से तू उसके सिर पर आग के अंगारों का ढेर लगाएगा।”
21बुराई से न हारो, परन्तु भलाई से बुराई को जीत लो।
संबंधित पद
- 1 पतरस 3:9
बुराई का बदला बुराई से न दो, न गाली के बदले गाली दो; पर आशीष ही दो, क्योंकि तुम इसी अभिप्राय से बुलाए गए हो कि उत्तराधिकार में आशीष प्राप्त करो।
- लूका 6:27–30
“परन्तु मैं तुम सुननेवालों से कहता हूँ, अपने शत्रुओं से प्रेम करो, जो तुमसे घृणा करते हैं उनकी भलाई करो।
- नीतिवचन 16:32
विलम्ब से क्रोध करने वाला तो वीर योद्धा से, और अपनी आत्मा को वश में करने वाला नगर के जीतने वाले से भी उत्तम है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).