Loading account

रोमियों 13:1

प्रत्येक व्यक्ति राज्य के अधिकारियों के अधीन रहे, क्योंकि कोई भी अधिकार ऐसा नहीं जो परमेश्वर की ओर से न हो, और जो हैं वे परमेश्वर के द्वारा ठहराए हुए है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: रोमियों 13

1प्रत्येक व्यक्ति राज्य के अधिकारियों के अधीन रहे, क्योंकि कोई भी अधिकार ऐसा नहीं जो परमेश्वर की ओर से न हो, और जो हैं वे परमेश्वर के द्वारा ठहराए हुए है।

2इसलिए जो अधिकार का सामना करता है उसने परमेश्वर की विधि का विरोध किया है; और जिन्होंने विरोध किया वे स्वयं दण्ड के भागी होंगे।

3क्योंकि शासक अच्छे कार्य के लिए नहीं, परन्तु बुरे कार्य के लिए भय का कारण है। क्या तुम अधिकारी से निर्भय रहना चाहते हो? तो वही करो जो अच्छा है, जिससे अधिकारी के द्वारा तुम्हारी प्रशंसा हो,

4क्योंकि वह तेरी भलाई के लिए परमेश्वर का सेवक है। परन्तु यदि तू वह करे जो बुरा है, तो डर क्योंकि वह तलवार व्यर्थ ही नहीं धारण करता। वह परमेश्वर का सेवक है, जो परमेश्वर के प्रकोप के अनुसार बुराई करने वाले को दण्ड देने वाला है।

पूरा अध्याय पढ़ें: रोमियों 13

संबंधित पद

  • तीतुस 3:1

    लोगों को स्मरण दिला कि शासकों तथा अधिकारियों के अधीन रहें, आज्ञाकारी बनें, हर एक भले कार्य के लिए तत्पर रहें,

  • 1 पतरस 2:13–17

    प्रभु के लिए प्रत्येक मानवीय शासन-प्रबन्ध के अधीन रहो, चाहे राजा के, जो अधिकारी है,

  • दानिय्येल 2:21

    समयों और युगों को वही बदलता है, वही राजाओं को हटाता और स्थापित करता है और बुद्धिमानों को बुद्धि और ज्ञानवानों को ज्ञान प्रदान करता है।

  • यूहन्ना 19:11

    यीशु ने उत्तर दिया, “यदि तुझे ऊपर से न दिया जाता तो तेरा मुझपर कोई अधिकार न होता, इसलिए जिसने मुझे तेरे हाथ सौंपा है उसका पाप अधिक है।”

  • नीतिवचन 8:15–16

    मेरे द्वारा राजा राज्य करते हैं, और अधिकारी न्याय चुकाते है।

  • यिर्मयाह 27:5–8

    पृथ्वी को और पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्य तथा पशुओं को मैंने अपने बड़े सामर्थ्य और अपनी बढ़ाई हुई भुजा से बनाया है और मैं इसे उसी को दूंगा जिसे मैं देना चाहू।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).