रोमियों 3:28
इसलिए हम इस परिणाम पर पहुँचते हैं कि मनुष्य व्यवस्था के कामों से नहीं, वरन् विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराया जाता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: रोमियों 3
25उसी को परमेश्वर ने उसके लहू में विश्वास के द्वारा प्रायशिचत ठहराकर खुल्लमखुल्ला प्रदर्शित किया। यह उसकी धार्मिकता को प्रदर्शित करने के लिए हुआ, क्योंकि परमेश्वर ने अपनी सहनशीलता में, पहले किए गए पापों को भुला दिया;
26जिससे कि वर्तमान समय में अपनी धार्मिकता प्रदर्शित करके वह स्वयं ही धर्मी ठहरे और उसका भी धर्मी ठहराने वाला हो जो यीशु पर विश्वास करता है।
27अतः गर्व करना कहां रहा? वह तो रहा ही नही। किस प्रकार की व्यवस्था से? कर्मों की व्यवस्था से? नहीं, परन्तु विश्वास की व्यवस्था से।
28इसलिए हम इस परिणाम पर पहुँचते हैं कि मनुष्य व्यवस्था के कामों से नहीं, वरन् विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराया जाता है।
29या, परमेश्वर केवल यहूदियों ही का परमेश्वर है? क्या वह गै़रयहूदियों का भी परमेश्वर नहीं? हां, गैर यहूदियों का भी है-
30वास्तव में यदि परमेश्वर एक ही है-तो वह ख़तना वालों को विश्वास से तथा ख़तनारहितों को भी विश्वास ही के द्वारा धर्मी ठहराएगा।
31तो क्या हम विश्वास के द्वारा व्यवस्था को विफल करते हैं? कदापि नहीं! इसके विपरीत, हम व्यवस्था को दृढ़ करते है।
संबंधित पद
- तीतुस 3:7
कि उसके अनुग्रह के द्वारा हम धर्मी ठहराए जाकर अनन्त जीवन की आशा के उत्तराधिकारी बने।
- गलातियों 2:16
हम जानते हैं कि मनुष्य व्यवस्था के कामों से नहीं परन्तु मसीह यीशु पर विश्वास करने से धर्मी ठहराया जाता है। इसी कारण हमने भी मसीह यीशु पर विश्वास किया है कि हम व्यवस्था के कामों से नहीं परन्तु मसीह पर विश्वास करने से धर्मी ठहराए जाएं, क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई भी मनुष्य धर्मी नहीं ठहराया जाएगा।
- गलातियों 3:8
और पवित्रशास्त्र ने आरम्भ से यह जान कर कि परमेश्वर विश्वास के द्वारा गै़रयहूदियों को धर्मी ठराएगा, पहिले से ही इब्राहीम को सुसमाचार सुना दियाः ‘‘समस्त जातियां तुझ में आशिज पाएंगी।’’
- गलातियों 3:24
इस प्रकार मसीह तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था हमारी शिक्षक बन गई है जिस से हम विश्वास द्वारा धर्मी गिने जाए।
- रोमियों 3:26
जिससे कि वर्तमान समय में अपनी धार्मिकता प्रदर्शित करके वह स्वयं ही धर्मी ठहरे और उसका भी धर्मी ठहराने वाला हो जो यीशु पर विश्वास करता है।
- याकूब 2:24
अतः तुम देखते हो कि मनुष्य केवल विश्वास से नहीं, वरन् कर्मों से धर्मी ठहराया जाता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).