Loading account

रोमियों 8:31

अब हम इन बातों के विजय में क्या कहें? यदि परमेश्वर हमारे पक्ष में है, तो कौन हमारे विरुद्ध है?

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: रोमियों 8

28हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिए वह सब बातों के द्वारा भलाई को उत्पन्न करता है, अर्थात् उन्हीं के लिए जो उसके अभिप्राय के अनुसार बुलाए गए है।

29क्योंकि जिनके विषय में उसे पूर्वज्ञान था, उसने उन्हें पहले से ठहराया भी कि वे उसके पुत्र के स्वरूप में हो जाएं, जिससे कि वह बहुत-से भाइयों में पहलौठा ठहरे;

30फिर जिन्हें उसने पहले से ठहराया है, उन्हें बुलाया भी; और जिन्हें बुलाया, उन्हें धर्मी भी ठहराया; और जिन्हें धर्मी ठहराया, उन्हें महिमा भी दी है।

31अब हम इन बातों के विजय में क्या कहें? यदि परमेश्वर हमारे पक्ष में है, तो कौन हमारे विरुद्ध है?

32वह जिसने अपने पुत्र को भी नहीं छोड़ा, परन्तु उसे हम सब के लिए दे दिया, तो वह उसके साथ हमें सब कुछ उदारता से क्यों न देगा?

33परमेश्वर के चुने हुओं पर कौन दोष लगाएगा? परमेश्वर ही है, वह जो धर्मी ठहराता है;

34वह कौन है जो दोषी ठहराएगा? मसीह यीशु ही है वह जो मरा, हां, वरन् वह मृतकों में से जिलाया गया, जो परमेश्वर के दाहिनी ओर है, और हमारे लिए निवेदन भी करता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: रोमियों 8

संबंधित पद

  • यिर्मयाह 1:19

    वे तेरे विरफ़द्ध उठकर लड़ेंगे पर तुझ पर विजयी नहीं होंगे, क्योंकि बचाने के लिए मैं तेरे साथ हूं,” यहोवा की यही वाणी है।

  • 1 यूहन्ना 4:4

    बच्चो, तुम परमेश्वर से हो और तुम उन पर विजयी हुए हो; क्योंकि वह जो तुम में है, उस से जो संसार में है, कहीं बढ़कर है।

  • यशायाह 54:17

    तेरी हानि के लिए बनाया कोई भी हथियार सफल न होगा, और जितनी भी जीभें तुझ पर दोष लगाएं तू उन्हें दोषी ठहराएगी। यहोवा के दासों का यही भाग होगा, और वे मेरे कारण निर्दोष ठहराए जाएंगे।” यहोवा की यही वाणी है।

  • यिर्मयाह 20:11

    परन्तु यहोवा मेरे साथ एक पराक्रमी योद्धा के समान है; इसलिए मेरे सताने वाले ठोकर खाकर गिर पड़ेंगे और प्रबल न होंगे। वे पूर्णतः लज्जित होंगे क्योंकि वे असफल हुए। उनका अपमान सदाकाल का होगा जो भुलाया न जाएगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).