Loading account

रोमियों 8:39

न ऊँचाई न गहराई, और न कोई सृजी हुई अन्य वस्तु हमें परमेश्वर के प्रेम से जो हमारे प्रभु यीशु मसीह में है, अलग कर सकेगी।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: रोमियों 8

36जैसा लिखा है, “तेरे लिए हम दिन भर घात किए जाते हैं; हम वध होने वाली भेड़ों के सदृश समझे जाते है।”

37परन्तु इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिसने हमसे प्रेम किया जयवंत से भी बढ़कर हैं।

38क्योंकि मुझे पूर्ण निश्चय है कि न मृत्यु, न जीवन, न स्वर्गदूत, न प्रधानताएं, न वर्तमान, न भविष्य, न शक्तियां,

39न ऊँचाई न गहराई, और न कोई सृजी हुई अन्य वस्तु हमें परमेश्वर के प्रेम से जो हमारे प्रभु यीशु मसीह में है, अलग कर सकेगी।

पूरा अध्याय पढ़ें: रोमियों 8

संबंधित पद

  • यूहन्ना 10:28–30

    मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूँ, और वे कभी नष्ट न होंगी; और कोई भी उन्हें मेरे हाथों से छीन नहीं सकता।

  • रोमियों 8:35

    कौन हमको मसीह के प्रेम से अलग करेगा? क्या क्लेश, या संकट, या सताव, या अकाल, या नंगापन, या जोखिम, या तलवार?

  • रोमियों 5:8

    परन्तु परमेश्वर अपने प्रेम को हमारे प्रति इस प्रकार प्रमाणित करता है कि जब हम पापी ही थे, मसीह हमारे लिए मरा।

  • 1 यूहन्ना 4:19

    हम इसलिए प्रेम करते हैं, क्योंकि उसने पहिले हमसे प्रेम किया।

  • इफिसियों 3:18–19

    सब पवित्र लोगों के साथ भली-भांति समझ सको कि उसकी चौड़ाई, लम्बाई, ऊंचाई और गहराई कितनी है,

  • 1 यूहन्ना 4:9–10

    परमेश्वर का प्रेम हम में इसी से प्रकट हुआ कि परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को संसार में भेज दिया कि हम उसके द्वारा जीवन पाए।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).