तीतुस 2:11
क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह तो सब मनुष्यों के उद्धार के लिए प्रकट हुआ है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: तीतुस 2
8जिससे कि विरोधियों को हमारे विषय में कुछ भी बुरा कहने का अवसर न मिले और वे लज्जित हो।
9दासों को समझा कि वे सब बातों में अपने-अपने स्वामियों के अधीन रहें, उन्हें प्रसन्न रखें तथा मुंह-जोरी न करें,
10चोरी-चालाकी न करें, परन्तु पूर्णरूप से विश्वासयोग्यता प्रकट करें कि वे हर प्रकार से हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर के उपदेश की शोभा बढ़ाए।
11क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह तो सब मनुष्यों के उद्धार के लिए प्रकट हुआ है।
12वह हमें यह सिखाता है कि हम अभक्ति और सांसारिक अभिलाजा का इनकार कर के इस युग में संयम, धार्मिकता और भक्ति से जीवन बिताए।
13और उस धन्य आशा की, अर्थात् अपने महान परमेश्वर यीशु मसीह उद्धारकर्ता की महिमा के प्रकट होने की, प्रतीक्षा करते रहे।
14उसने अपने आपको हमारे लिए दे दिया कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले और हमें शुद्ध करके अपने लिए एक ऐसी निज प्रजा बना ले जो भले कार्य करने के लिए सरगर्म हो।
संबंधित पद
- इफिसियों 2:8
क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है-और यह तुम्हारी ओर से नहीं वरन् परमेश्वर का दान है,
- 1 तीमुथियुस 2:4
जो यह चाहता है कि सब लोग उद्धार प्राप्त करें और सत्य को जाने।
- यशायाह 45:22
हे पृथ्वी के छोर-छोर के सब लोगो मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ, क्योंकि मैं ही परमेश्वर हूं, अन्य कोई नही।
- इब्रानियों 2:9
परन्तु हम उसको, अर्थात् यीशु को, जो थोड़े समय के लिए स्वर्गदूूतों से कम किया गया, मृत्यु का दुख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहिने हुए देखते हैं, कि परमेश्वर के अनुग्रह से वह प्रत्येक के लिए मृत्यु का स्वाद चखे।
- इफिसियों 2:5
जबकि हम अपने अपराधों के कारण मरे हुए थे उसने हमें मसीह के साथ जीवित किया-अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है-
- 2 थिस्सलुनीकियों 2:16
अब स्वयं हमारा प्रभु यीशु मसीह तथा पिता परमेश्वर जिसने हमसे प्रेम किया और अनुग्रह से अनन्त शान्ति तथा उत्तम आशा दी है,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).