Loading account

1 कुरिन्थियों 1:18

क्योंकि क्रूस की कथा नाश होने वालों के लिए मूर्खता है, परन्तु हम उद्धार पाने वालों के लिए परमेश्वर की सामर्थ है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 1

15कि कोई मनुष्य यह न कहने पाए कि मुझे तेरे नाम से बपतिस्मा मिला।

16और हां, मैंने स्तिफनास के कुटुम्ब को भी बपतिस्मा दिया; इन्हें छोड़, मैं नहीं जानता कि मैंने और किसी को बपतिस्मा दिया।

17क्योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्मा देने के लिए नहीं, परन्तु सुसमाचार प्रचार के लिए भेजा है, वह भी वाक्पटुता के अनुसार नहीं, ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।

18क्योंकि क्रूस की कथा नाश होने वालों के लिए मूर्खता है, परन्तु हम उद्धार पाने वालों के लिए परमेश्वर की सामर्थ है।

19क्योंकि लिखा है, ‘‘मैं ज्ञानियों के ज्ञान को नाश करूंगा, और बुद्धिमानों की बुद्धि को व्यर्थ कर दूंगा।’’

20कहां रहा ज्ञानी? कहां रहा शास्त्री? और कहां रहा इस युग का विवादी? क्या परमेश्वर ने इस संसार के ज्ञान को मूर्खता नहीं ठहराया?

21क्योंकि जब परमेश्वर के ज्ञान के अनुसार यह संसार अपने ज्ञान से परमेश्वर को न जान सका, तो परमेश्वर को यह अच्छा लगा कि इस प्रचार की मूर्खता के द्वारा विश्वास करने वालों का उद्धार करे।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 कुरिन्थियों 1

संबंधित पद

  • 1 कुरिन्थियों 2:14

    परन्तु शरीरिक मनुष्य परमेश्वर के आत्मा की बातों को ग्रहण नहीं करता, क्योंकि वे उसके लिए मूर्खतापूर्ण हैं और वह उन्हें समझ नहीं सकता क्योंकि उनकी परख आत्मिक रीति से होती है।

  • रोमियों 1:16

    मैं सुसमाचार से लज्जित नहीं होता, क्योंकि यह प्रत्येक विश्वास करने वाले-पहले यहूदी और फिर यूनानी-के लिए उद्धार के निमित्त परमेश्वर का सामर्थ्य है।

  • 2 थिस्सलुनीकियों 2:10

    उस अधर्मी का आना नाश होने वालों के लिए, शैतान की गतिविधि के अनुसार सम्पूर्ण सामर्थ्य, चिह्नों, झूठे आश्चर्यकर्मोंं और दुष्टता के हर धोखे के साथ होगा, क्योंकि उन्होंने सत्य के प्रेम को ग्रहण नहीं किया कि उनका उद्धार हो।

  • 1 कुरिन्थियों 1:23–25

    परन्तु हम तो क्रूस पर चढ़ाए गए मसीह का प्रचार करते हैं, जो यहूदियों की दृष्टि में ठोकर का कारण और ग़ैरयहूदियों के लिए मूर्खता है,

  • 2 कुरिन्थियों 4:3

    यदि हमारे सुसमाचार पर परदा पड़ा है तो यह परदा उनके लिए पड़ा है जो विनाश के गर्त में जा रहे हैं।

  • 1 कुरिन्थियों 1:21

    क्योंकि जब परमेश्वर के ज्ञान के अनुसार यह संसार अपने ज्ञान से परमेश्वर को न जान सका, तो परमेश्वर को यह अच्छा लगा कि इस प्रचार की मूर्खता के द्वारा विश्वास करने वालों का उद्धार करे।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).