1 कुरिन्थियों 10:13
तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े जो मनुष्य के सहने से बाहर है। परमेश्वर तो सच्चा है जो तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में पड़ने नहीं देगा, परन्तु परीक्षा के साथ-साथ बचने का उपाय भी करेगा कि तुम उसे सह सको।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 10
10न तुम कुड़कुड़ाओ, जैसे कि उनमें से बहुतों ने किया-और नाश करने वाले के द्वारा नाश किए गए।
11ये बातें उन पर उदाहरणस्वरूप हुईं, और ये हमारी चेतावनी के लिए लिखी गईं जिन पर इस युग का अन्त आ पहुंचा है।
12अतः जो यह समझता है कि मैं स्थिर हूं, वह सावधान रहे कि कहीं गिर न पड़े।
13तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े जो मनुष्य के सहने से बाहर है। परमेश्वर तो सच्चा है जो तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में पड़ने नहीं देगा, परन्तु परीक्षा के साथ-साथ बचने का उपाय भी करेगा कि तुम उसे सह सको।
14अतः हे मेरे प्रियो, मूर्तिपूजा से भागो।
15मैं तुम्हें बुद्धिमान समझकर कहता हूँ: जो कुछ मैं तुमसे कहता हूं उसे परखो।
16धन्यवाद का वह कटोरा जिसके लिए हम धन्यवाद देते हैं, क्या वह मसीह के लहू में सहभागिता नहीं? वह रोटी जिसे हम तोड़ते हैं, क्या वह मसीह की देह में सहभागिता नहीं?
संबंधित पद
- 2 पतरस 2:9
तो भक्तों को प्रभु परीक्षा में से निकालना और अधर्मियों को न्याय के दिन तक दण्ड के लिए रखना जानता है,
- 2 तीमुथियुस 4:18
प्रभु मुझे प्रत्येक दुज्कर्म से छुड़ाएगा और अपने स्वर्गीय राज्य में सुरक्षित पहुंचाएगा। उस की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
- 2 थिस्सलुनीकियों 3:3
परन्तु प्रभु विश्वासयोग्य है। वह तुम्हें दृढ़ करेगा तथा उस दुष्ट से तुम्हारी रक्षा करेगा।
- 1 पतरस 5:8–9
संयमी और सचेत रहो। तुम्हारा शत्रु शैतान गर्जने वाले सिंह की भांति इस ताक में रहता है कि किसको फाड़ खाए।
- इब्रानियों 12:4
पाप से लड़ते हुए तुमने ऐसा संघर्ष नहीं किया कि तुम्हारा लहू बहा हो,
- 1 थिस्सलुनीकियों 5:24
तुम्हारा बुलाने वाल विश्वासयोग्य है और वह ऐसा ही करेगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).