1 कुरिन्थियों 15:3
मैंने यह बात जो मुझ तक पहुंची थी उसे सब से मुख्य जानकर तुम तक भी पहुंचा दी, कि पवित्रशास्त्र के अनुसार मसीह हमारे पापों के लिए मरा,
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 15
1हे भाइयो, अब मैं तुम्हें वही सुसमाचार सुनाता हूं जिसका मैंने तुम्हारे मध्य प्रचार किया, जिसे तुमने ग्रहण भी किया और जिसमें तुम स्थिर हो,
2जिसके द्वारा तुम उद्धार भी पाते हो, इस शर्त पर कि तुम उस वचन को जिसका मैंने तुम्हारे मध्य प्रचार किया दृढ़ता से थामे रहो-अन्यथा तुम्हारा विश्वास करना व्यर्थ हुआ।
3मैंने यह बात जो मुझ तक पहुंची थी उसे सब से मुख्य जानकर तुम तक भी पहुंचा दी, कि पवित्रशास्त्र के अनुसार मसीह हमारे पापों के लिए मरा,
4और गाड़ा गया, तथा पवित्रशास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा,
5तब वह कैफा को, और फिर बारहों को दिखाई दिया।
6इसके पश्चात् वह पांच सौ से अधिक भाइयों को एक साथ दिखाई दिया, जिनमें से अधिकांश अब तक जीवित हैं, पर कुछ सो गए।
संबंधित पद
- 1 पतरस 2:24
उसने स्वयं अपनी ही देह में क्रूस पर हमारे पापों को उठा लिया, जिस से हम पाप के लिए मरें और धार्मिकता के लिए जीवन व्यतीत करें, क्योंकि उसके घावों से तुम स्वस्थ हुए हो।
- गलातियों 1:4
जिसने हमारे पापों के लिए अपने आप को दे दिया कि हमारे परमेश्वर और पिता के इच्छानुसार, हमें इस वर्तमान बुरे युग से छुडा़ ले।
- यशायाह 53:1–12
हमारे संदेश का किसने विश्वास किया? और यहोवा का भुजबल किस पर प्रकट हुआ?
- 1 यूहन्ना 2:2
वह स्वयं हमारे पापों का प्रायश्चित्त है, और हमारा ही नहीं वरन् समस्त संसार के पापों का भी।
- प्रेरितों के काम 26:22–23
इस प्रकार परमेश्वर की ओर से सहायता पाकर मैं आज तक बना हुआ हूँ और छोटे-बड़े सब के सम्मुख गवाही देता हूँ, और जो बातें नबियों और मूसा ने कही हैं कि वे होने वाली है उनकों छोड़ कुछ नहीं कहता।
- दानिय्येल 9:24–26
“तेरी प्रजा और तेरे पवित्र नगर के लिए सत्तर सप्ताह ठहराए गए हैं कि उनके अन्त तक अपराध समाप्त हो, पाप बन्द हो, अधर्म का प्रायश्चित् किया जाए, सनातनकाल की धार्मिकता स्थापित हो, दर्शन और नबूवत मुहरबन्द हो, और परमपवित्र का अभिषेक किया जाए।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).