Loading account

1 कुरिन्थियों 15:55

हे मृत्यु, तेरी विजय कहां है? हे मृत्यु, तेरा डंक कहां?’’

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 15

52यह एक क्षण में, पलक मारते ही, अन्तिम तुरही के बजाए जाने के समय होेगा। क्योंकि तुरही बजेगी, मृतक अविनाशी दशा में जिलाए जाएंगे और हम बदल जाएंगे।

53क्योंकि इस नाशमान का अविनाशी को और मरणशील का अमरता को पहिनना अवश्य है

54परन्तु जब यह नाशमान, अविनाश को पहन लेगा और यह मरणशील अमरता को पहन लेगा, तो यह लिखा हुआ वचन पूरा हो जाएगाः ‘‘मृत्यु को विजय ने निगल लिया है।

55हे मृत्यु, तेरी विजय कहां है? हे मृत्यु, तेरा डंक कहां?’’

56मृत्यु का डंक तो पाप है, और पाप की शक्ति व्यवस्था है।

57परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो जो हमें प्रभु यीशु मसीह के द्वारा विजयी करता है।

58इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयो, दृढ़ और अटल रहो तथा प्रभु के कार्य में सर्वदा बढ़ते जाओ, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 कुरिन्थियों 15

संबंधित पद

  • होशे 13:14

    मैं उन्हें अधोलोक के हाथ से छुड़ा लूंगा, मैं उन्हें मृत्यु से छुटकारा दूंगा। हे मृत्यु, तेरी मारने की शक्ति कहां रही? हे अधोलोक, तेरा डंक कहां? मेरी दृष्टि से करफ़णा ओझल हो जाएगी।

  • रोमियों 5:14

    तथापि मृत्यु ने आदम से लेकर मूसा तक शासन किया, यहां तक कि उन पर भी जिन्होंने आदम के अपराध के समान पाप नहीं किया था; आदम उसका प्रतीक था जो आने वाला था।

  • प्रेरितों के काम 2:27

    क्योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में नहीं रहने देगा, और न अपने पवित्र जन को सड़ने देगा।

  • सभोपदेशक 2:15–16

    तब मैंने अपने हृदय में कहा, “मूर्ख का जो परिणाम होगा, वही मेरा भी होगा। तब मैं अत्यधिक बुद्धिमान क्यों हुआ?” अतः मैंने हृदय में कहा, “यह भी व्यर्थ है।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).