Loading account

1 कुरिन्थियों 15:57

परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो जो हमें प्रभु यीशु मसीह के द्वारा विजयी करता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 15

54परन्तु जब यह नाशमान, अविनाश को पहन लेगा और यह मरणशील अमरता को पहन लेगा, तो यह लिखा हुआ वचन पूरा हो जाएगाः ‘‘मृत्यु को विजय ने निगल लिया है।

55हे मृत्यु, तेरी विजय कहां है? हे मृत्यु, तेरा डंक कहां?’’

56मृत्यु का डंक तो पाप है, और पाप की शक्ति व्यवस्था है।

57परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो जो हमें प्रभु यीशु मसीह के द्वारा विजयी करता है।

58इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयो, दृढ़ और अटल रहो तथा प्रभु के कार्य में सर्वदा बढ़ते जाओ, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 कुरिन्थियों 15

संबंधित पद

  • 2 कुरिन्थियों 2:14

    परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो जो मसीह के द्वारा अपने विजयोत्सव में हमारी अगुवाई करता है, और हमारे द्वारा अपने ज्ञान की मधुर सुगन्ध हर जगह फैलाता है।

  • रोमियों 8:37

    परन्तु इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिसने हमसे प्रेम किया जयवंत से भी बढ़कर हैं।

  • 1 यूहन्ना 5:4–5

    क्योंकि जो कुछ परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर जय प्राप्त करता है; और वह विजय जिसने संसार पर जय प्राप्त की यह है-हमारा विश्वास।

  • नीतिवचन 21:31

    युद्ध के दिन के लिए घोड़ा तो तैयार किया जाता है, परन्तु विजय यहोवा ही से है।

  • प्रकाशितवाक्य 12:11

    और वे मेमने के लहू के कारण और अपनी साक्षी के वचन के कारण उस पर विजयी हुए हैं, क्योंकि मृत्यु सहने तक भी उन्होंने अपने प्राणों को प्रिय न जाना।

  • यूहन्ना 16:33

    ये बातें मैंने तुमसे कही हैं कि तुम मुझमें शान्ति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु साहस रखो-मैंने संसार पर विजय पायी है।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).