1 कुरिन्थियों 16:14
जो कुछ करो, प्रेम से करो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 16
11इसलिए कोई उसे तुच्छ न जाने, परन्तु उसे कुशल से विदा करना कि वह मेरे पास आ जाए, क्योंकि मैं भाइयों के साथ उसके आने की प्रतीक्षा कर रहा हू।
12जहां तक हमारे भाई अपुल्लोस का सम्बन्ध है, मैंने उसे बहुत प्रोत्साहन दिया है कि वह भाइयों के साथ तुम्हारे पास आए, परन्तु इस समय उसकी बिल्कुल इच्छा नहीं थी कि आए। फिर भी अवसर मिलते ही वह आएगा।
13जागते रहो, विश्वास में स्थिर रहो, पुरुषार्थ करो और शक्तिशाली बनो।
14जो कुछ करो, प्रेम से करो।
15भाइयो, तुम स्तिफनास के कुटुम्बियों को जानते हो कि वे अखाया के पहिले फल हैं और पवित्र लोगों की सेवा के लिए सदा तैयार रहते है।
16मेरा तुमसे आग्रह है कि तुम ऐसे लोगों के अधीन रहो, और ऐसे प्रत्येक के भी जो इस काम में सहायक और परिश्रमी है।
17मैं स्तिफनास और फूरतूनातुस और इखइकुस के आने से प्रसन्न हूं, क्योंकि जो तुम न कर सके उसे उन्होंने पूर्ण किया है।
संबंधित पद
- यूहन्ना 13:34–35
मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूँ कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो। जैसा मैंने तुमसे प्रेम रखा है, वैसे ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।
- 1 पतरस 4:8
सब से बढ़कर, एक दूसरे के प्रति प्रेम में सरगर्म रहो, क्योंकि प्रेम असंख्य पापों को ढांप देता है।
- 1 तीमुथियुस 1:5
परन्तु इस आदेश का अभिप्राय यह है कि पवित्र हृदय और शुद्ध विवेक तथा निष्कपट विश्वास से प्रेम उत्पन्न हो।
- 1 यूहन्ना 4:7–8
प्रियो, हम आपस में प्रेम करें, क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है। प्रत्येक जो प्रेम करता है, परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है और परमेश्वर को जानता है।
- 1 कुरिन्थियों 12:31–13:1
तुम बड़े से बड़े वरदान की धुन में रहो। परन्तु मैं तुम्हें सब से उत्तम मार्ग दर्शाता हूँ।
- यूहन्ना 15:17
मैं तुम्हें ये आज्ञाएं इसलिए देता हूँ कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).